Home / Odisha / महिला बैंक मैनजर का झुलता हुआ शव मिला

महिला बैंक मैनजर का झुलता हुआ शव मिला

भुवनेश्वर – भुवनेश्वर के बरमुंडा हाउसिंग बोर्ड कालोनी के एक घर से महिला बैंक मैनजर का झुलता हुआ शव मिला है। मृतक महिला बैंक मैनजर का नाम आर. रंजीता राव है तथा वह अशोकनगर स्थित युको बैंक के शाखा में कार्यरत थी। इस बारे में जानकारी दिये जाने के बाद खंडगिरि थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह अविवाहित थी तथा अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उनकी मौत के कारण के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक के पिता ने बताया वह बुधवार रात को साढ़े आठ बजे घर पर लौटी थी और उसकी मानसिक व शारीरिक स्थिति सामान्य थी। आज उसकी मौत को देख कर वे स्तब्ध हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …