-
कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 54630 हुई
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में कोरोना के 1977 नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 54630 हो गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 1977 नये मामलों में से 1241 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 736 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले से 332 नये मामले सामने आये हैं. गंजाम जिले में 280 मामले सामने आये हैं.
अनुगूल जिले से दो, बालेश्वर जिले से 56, बरगढ़ जिले से 22 , भद्रक जिले से 118, बलांगीर जिले से सात, बौध जिले से पांच तथा कटक जिले से 101 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह देवगढ़ जिले से दो, ढेंकानाल जिले से 40, गजपति जिले से 93, जगतसिंहपुर जिले से 34, जाजपुर जिले से 60, झारसुगुड़ा जिले से 11, कलाहांडी जिले से 48, कंधमाल जिले से 60, केन्द्रापड़ा जिले से छह, केन्दुझर जिले से 10 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 90, मालकानगिरि जिले से 52, मयूरभंज जिले से 120, नवरंगपुर जिले से 17, नय़ागढ़ जिले से 75 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले में 20 , पुरी जिले से 83, रायगड़ा जिले से 70, संबलपुर जिले से 59, सोनपुर से सात तथा सुंदरगढ़ जिले से 88 नये मामले सामने आये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
