Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 1867 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 1867 नये मामले

  • कुल कोरोना मामले हुए 50 हजार पार

भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में रिकार्ड 1867 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 50672 हो गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 1867 नये मामलों में से 1182 संगरोध केन्द्रों से हैं,  जबकि 694 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं. सूचना व जन  संपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खुर्दा जिले से 297 नये मामले सामने आये हैं. गंजाम जिले में 260 मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 15 , बालेश्वर जिले से 81,  बरगढ़ जिले से 15 , भद्रक जिले से 50,  बलांगीर जिले से 31,  बौध  जिले से 10 तथा कटक जिले से 109 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह  देवगढ़ जिले से 2,  ढेंकानाल जिले से 36, गजपति जिले से 71 , जगतसिंहपुर जिले से 26,  जाजपुर जिले से 53 ,झारसुगुड़ा जिले से 6 , कलाहांडी जिले से 41, कंधमाल जिले से 21, केन्द्रापड़ा जिले से 58, केन्दुझर जिले से 21 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 77 , मालकानगिरि जिले से 24, मयूरभंज जिले से 70 ,  नवरंगपुर जिले से 30,  नय़ागढ़ जिले से 105 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.  नुआपड़ा जिले में 3 , पुरी जिले से 80 , रायगड़ा जिले से 98 ,  संबलपुर जिले से 36, सोनपुर से 22 तथा सुंदरगढ़ जिले से 119 नये मामले सामने आये हैं.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …