
शैलेश कुमार वर्मा, कटक
सवर्ण महासंघ फाउंडेशन कटक शाखा द्वारा शीतला माता मंदिर के प्रांगण में ऑर्गन डोनेशन, ब्लड डोनेशन एवं कोविंद-19 के ऊपर बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संध्या अग्रवाल उपस्थित थीं, जो कि महिला समिति की प्रांतीय अध्यक्ष रह चुकी हैं और अंगदान, नेत्रदान, रक्तदान, देहदान, की राष्ट्रीय प्रकल्प प्रमुख हैं. उनके द्वारा मोमेंटोस और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. महिलाओं में तीज क्वीन प्रतियोगिता कराई गई. मेहंदी कंपटीशन कराए गए. प्रथम ललिता वर्मा, द्वितीय अनिता अग्रवाल, तृतीय मेघा गुप्ता विजेता घोषित की गई. साथ ही संस्था की सभी बहनों को सम्मानित किया गया. शाखा की तरफ से अध्यक्षा संतोषी चौधरी, उपाध्यक्ष निर्मला उदयपुरिया, सचिव गायत्री शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनीता सिंघी, मीरा सांगानेरिया, ललिता वर्मा, खुशी वर्मा, पूजा गुप्ता, रंजू अग्रवाल, मेघा गुप्ता, अनीता अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, सीमा सोनी उपस्थित थीं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
