-
कुल मामले 47455 हुए
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में कोरोना के 1528 नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 47455 हो गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 1528 नये मामलों में से 948 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 580 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 29 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले से 233 तथा खुर्दा जिले से 218 नये मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से आठ, बालेश्वर जिले से 43, बरगढ़ जिले से 10, भद्रक जिले से 70, बलांगीर जिले से 59, बौध जिले से सात तथा कटक जिले से 72 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह ढेंकानाल जिले से 107, गजपति जिले से 31, जगतसिंहपुर जिले से 22, जाजपुर जिले से 33, झारसुगुड़ा जिले से नौ, कलाहांडी जिले से 31, कंधमाल जिले से 17, केन्द्रापड़ा जिले से 17, केन्दुझर जिले से पांच नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 67, मालकानगिरि जिले से 38, मयूरभंज जिले से 22, नवरंगपुर जिले से 23, नय़ागढ़ जिले से 32 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले में दो, पुरी जिले से 26, रायगड़ा जिले से 27, संबलपुर जिले से 168, सोनपुर से पांच तथा सुंदरगढ़ जिले से 126 नये मामले सामने आये हैं.
गत 24 घंटों में राज्य में 19083 नमूनों की परीक्षण
राज्य में गत 24 घंटों में 19083 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अब तक राज्य में 669266 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.
राज्य़ के विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या
आज गंजाम जिले में आज 233 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13088 हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में आज भी सबसे ऊपर है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज तक अनुगूल जिले में 439, बालेश्वर जिले में 1434, बरगढ़ जिले में 644, भद्रक जिले में 984 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 696, बौध जिले में 210, कटक जिले में 3202, देवगढ जिले में 101, ढेंकानाल जिले में 667, गजपति जिले में 2020 व जगतसिंहपुर जिले में 892 संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह जाजपुर जिले में 1634, झारसुगुड़ा जिले में 400, कलाहांडी जिले में 518, कंधमाल जिले में 916, केन्द्रापड़ा जिले में 668, केन्दुझर जिले में 1041 तथा खुर्दा जिले में 6663 मामले सामने आ चुके हैं. कोरापुट जिले में 1271, मालकानगिरि जिले में 926, मयूरभंज जिले में 918, नवरंगपुर जिले में 383 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है. नयागढ़ जिले में 1041, नुआपड़ा जिले में 187, पुरी जिले में 1299, रायगड़ा जिले में 1506, संबलपुर जिले में 1169, सोनपुर जिले में 174 तथा सुंदरगढ़ जिले में 2362 मामले सामने आये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
