-
गंजाम से आगे निकला खुर्दा जिला
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 1734 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 45927 हो गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 1734 नये मामलों में से 1075 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 659 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 29 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में आज सर्वाधिक 342 व गंजाम जिले में 222 नये मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 4 , बालेश्वर जिले से 73, बरगढ़ जिले से 51 , भद्रक जिले से 58, बलांगीर जिले से 6, बौद्ध जिले से 7 तथा कटक जिले से 177 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह देवगढ़ जिले से 5, ढेंकानाल जिले से 29, गजपति जिले से 85 , जगतसिंहपुर जिले से 12, जाजपुर जिले से 38, झारसुगुड़ा जिले से 6, कलाहांडी जिले से 24, कंधमाल जिले से 59, केन्द्रापड़ा जिले से 2, केन्दुझर जिले से 27 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 60, मालकानगिरि जिले से 52, मयूरभंज जिले से 35, नवरंगपुर जिले से 13, नयागढ़ जिले से 106 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले में 22 , पुरी जिले से 55, रायगड़ा जिले से 18, संबलपुर जिले से 14 तथा सुंदरगढ़ जिले से 126 नये मामले सामने आये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
