भद्रक. जिले के मुख्य चिकित्सालय का ओपीडी 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है. ओपीडी सेवा बंद की गई है, लेकिन आपातकालीन सेवा जारी रहेगी. जिला प्रशासन द्वारा यह जानकारी दी गई है. जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चिकित्सालय के एक डाक्टर व उनके ड्राइवर कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. इसके बाद प्रशासन ने यह निर्णय किया है. अभी विशोधन की प्रक्रिया जारी है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
