
प्रमोद कुमार प्रृष्टि, पुरी
जिला में कोरोना महामारी संकट गहराता जा रहा है. ऐसी स्थिति में जेलों में रह रहे कैदी, विचाराधीन कैदियों को कोरोना से बचाने के लिए उद्देश्य को लेकर कानून सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला दायरा जज विद्युत कुमार मिश्र ने पुरी और नीमापड़ा जेल में जाकर अवलोकन किया. इस दौरान साथ में जिला आरक्षी अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह, एडीएम सुभाष नाथ शर्मा भी थे. जेल में विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ किस तरह कैदी सुरक्षित रहेंगे, उनको क्या-क्या जरूरतें हैं, इस बारे में जानकारियां हासिल की. क्लीनिक के जरिए मरीजों को सुविधाएं दिए जाने के बारे में जानकारी हासिल की. यह जानकारी प्राधिकरण के सचिव अमरेश महापात्र यह दी.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
