Home / Odisha / गिरीश मुर्मू नये सीएजी बने, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व केन्द्रीय मंत्री प्रताप षड़ंगी ने दी बधाई

गिरीश मुर्मू नये सीएजी बने, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व केन्द्रीय मंत्री प्रताप षड़ंगी ने दी बधाई

भुवनेश्वर. नये सीएजी के रुप में नियुक्त किये जाने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व केन्द्रीय मंत्री प्रताप षडंगी ने उन्हें बधाई दी है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज ट्वीट कर कहा कि ओडिशा में जन्में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को सीएजी के रुप में नियुक्त किये जाने के कारण  उन्हें बधाई. नयी जिम्मेदारियों के लिए उन्हें शुभकामनाएं.

उधर, केन्द्रीय मंत्री प्रताप  षड़ंगी ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंन्द्र मुर्मू को सीएजी के रुप में नियुक्त किये जाने के कारण उन्हें बधाई. इससे पूर्व उन्होंने अनेक संवेदनशील जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है. देश के सीएजी के रुप में वह अपना सैंविधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे. उन्हें शुभकामनाएं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …