Home / Odisha / राजगांगपुर फाउंडेशन ने किया मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

राजगांगपुर फाउंडेशन ने किया मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

राजेश दाहिमा, राजगांगपुर
स्थानीय गिन्नी पैलेस परिसर में शहर के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए शहर की सुप्रसिद्ध संस्था राजगांगपुर फाउंडेशन की ओर से एक समारोह का आयोजन फाउंडेशन के संयोजक आशीष शतपती के नेतृत्व में किया गया।

इस कार्यक्रम के मौके पर ओडिशा बोर्ड की परीक्षा में राजगांगपुर ब्लाक व आसपास इलाके में सर्वाधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस कड़ी में कांसबहाल डीएवी स्कूल की प्रज्ञा परमिता नायक, शहर के सीबीएसई में एसवीएम के छात्र राजकिशोर साहू, निर्मला इंग्लिश स्कूल की आइसीएस‌आइ में अव्वल नंबर लाने वाली डिंपल कपूर सहित डिस्कवरी स्कूल प्रतियोगिता के टाॅपर डालमिया विद्या मंदिर के छात्र हरिओम गौतम को सम्मानित करने के साथ सभी मेधावी विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

इस मौके पर राजगांगपुर थाना प्रभारी गोकुलानंद साहु,शिक्षिका डॉ सरोजिनी साहू, समाजसेविका अनीता अग्रवाल, राउरकेला की सुप्रसिद्ध समाजसेविका सह शिक्षिका नीलम अमृत सहित फाउंडेशन के अध्यक्ष समेत अन्य सदस्य मौजूद रहकर मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

वहीं दूसरी ओर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के संयोजक आशीष शतपती,शिक्षक सूरज राउतराय,शिक्षक विजय कुमार राउत, मंजीत सिंह सलूजा, राजीव हालदार,धीरज मित्तल, हेमंत सिंह सह अभिभावक गण मौजूद थे। इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग मेंटेन करने का पालन किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …