भुवनेश्वर. राज्य में 1337 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 39018 हो गई. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 1337 नये मामलों में से 815 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 522 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 28 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले में 201 नये मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से चार, बालेश्वर जिले से 31, बरगढ़ जिले से 14, भद्रक जिले से 22, बलांगीर जिले से 11, बौध जिले से एक तथा कटक जिले से 168 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह ढेंकानाल जिले से पांच, गजपति जिले से 75, जगतसिंहपुर जिले से 21, जाजपुर जिले से 24, झारसुगुड़ा जिले से 10, कलाहांडी जिले से 13, केन्द्रापड़ा जिले से 37, केन्दुझर जिले से 80 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. खुर्दा जिले से 196 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 31, मालकानगिरि जिले से 38, मयूरभंज जिले से 15, नवरंगपुर जिले से सात, नय़ागढ़ जिले से 60 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नयागढ़ जिले से 31, पुरी जिले से 73, रायगड़ा जिले में 22, संबलपुर जिले से 72, सोनपुर जिले से तीन तथा सुंदरगढ़ जिले से 83 संक्रमित पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
