
प्रमोद कुमार प्रृष्टि, पुरी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा देश के गृहमंत्री अमित शाह के स्वास्थ लाभ के लिए पुरी धाम में श्री मंदिर के सामने देव दीप जलाया गया. कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद शाह का इलाज के लिए चिकित्सालय में दाखिल किया गया है. उनके जल्द आरोग्य होने की कामना करते हुए भगवान श्रीजगन्नाथ जी के अंग लागी वरिष्ठ सेवायत व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मधुसूदन सिंगारी ने विशाल दीप प्रज्ज्वलित करके भगवान जगन्नाथ जी से प्रार्थना किया कि अमित शाह जी को जल्द स्वस्थ कर दें.

इस दीपक प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में पुरी विधायक जयंत कुमार षाड़ंगी, सोमनाथ खुटिआ, कृष्ण चंद्र समांतराय, भवानी दास महापात्र, अक्षय मोहंती प्रमुख भाजपा नेताओं ने उपस्थित होकर अमित शाह जी के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की. मधुसूदन सिंगारी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी अमित शाह जी के साथ भारतवर्ष और पूरे विश्व से इस कोरोना महामारी को हटाए. विधायक जयंत षाड़ंगी ने कहा कि हमारे देश के गृहमंत्री अमित शाह जी जल्द स्वस्थ हों. इसके साथ ही देश के सभी नागरिक स्वस्थ रहें. कोरोना मुक्त भारत जल्द हो, इसके लिए सबने प्रार्थना की.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
