Home / Odisha / कोरोना से मृत दो पत्रकारों के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किये 15-15 लाख रुपये

कोरोना से मृत दो पत्रकारों के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किये 15-15 लाख रुपये

भुवनेश्वर – कोरोना के कारण अपनी जान गवांने वाले प्रदेश के दो पत्रकारों के परिवार के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 15-15 लाख रुपये मंजूर किये हैं। राज्य सरकार के मीडिया सलाहकार मानस मंगराज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि कोरोना के बावजूद अपने कर्तव्य का निर्वाह करने तथा कोरोना के कारण मौत होने वाले ये दो पत्रकार गंजाम जिले के प्रियदर्शी पटनायक व गजपति जिले के केसीएच रत्नम हैं। प्रियदर्शी समाज दैनिक के पत्रकार थे, जबकि रत्नम न्यूज टूडे के प्रतिनिधि थे। दोनों को कोरोना होने के बाद भुवनेश्वर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …