भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 1968 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 29175 हो गई. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 1068 नये मामलों में से 662 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 406 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 28 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले में 245 नये मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 20, बालेश्वर जिले से 29, बरगढ़ जिले में 5, भद्रक जिले से 4, बलांगीर जिले से 26 तथा कटक जिले से 61 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह देवगढ़ जिले से 2, ढेंकानाल जिले से 1, गजपति जिले से 88, जगतसिंहपुर जिले से 3, जाजपुर जिले से 12, झारसुगुड़ा जिले से 12, कलाहांडी जिले से 19 कंधमाल जिले से 11, केन्द्रापड़ा जिले से 8 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. खुर्दा जिले से 194 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 76, मालकानगिरि जिले से 1, मयूरभंज जिले से 20, नवरंगपुर जिले से 26, नय़ागढ़ जिले से 29 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले से 11, पुरी जिले से 16, रायगड़ा जिले से 24, संबलपुर जिले से 21, सोनपुर जिले से 2 तथा सुंदरगढ़ जिले से 112 संक्रमित पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
