-
कुल मामलों की सख्या बढ़कर25389 हो गई
भुवनेश्वर. ओडिशा में शनिवार को कोरोना के 1376 नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 25389 हो गई. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 1376 नये मामलों में से 917 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 459 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले में 484 नये मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से पांच, बालेश्वर जिले से 29, बरगढ़ जिले में सात, भद्रक जिले से 10, बलांगीर जिले से 19, बौध जिले से आठ तथा कटक जिले से 75 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह देवगढ़ जिले से 11, ढेंकानाल जिले से 15, गजपति जिले से 74, जगतसिंहपुर जिले से 11, जाजपुर जिले से 8, झारसुगुड़ा जिले से छह, कलाहांडी जिले से 11, कंधमाल जिले से 12, केन्द्रापड़ा जिले से 11 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. केन्दुझर जिले से 103, खुर्दा जिले से 187 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से सात, मालकानगिरि जिले से 15, मयूरभंज जिले से 22, नवरंगपुर जिले से 21, नय़ागढ़ जिले से 30 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले से चार, पुरी जिले से 91, रायगड़ा जिले से 45, संबलपुर जिले से 17, सोनपुर जिले से पांच तथा सुंदरगढ़ जिले से 33 संक्रमित पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
