Home / Odisha / भूमि पूजन में लगेगी ओडिशा के मंदिरों की पवित्र माटी व नदियों से पवित्र जल

भूमि पूजन में लगेगी ओडिशा के मंदिरों की पवित्र माटी व नदियों से पवित्र जल

भुवनेश्वर. अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण के लिए ओडिशा प्रदेश की कई नदियों से पवित्र जल और विभिन्न मंदिरों से पवित्र माटी भेजी गयी है. जानकारी के अनुसार, महानदी का जल, कटक चंडी, गड़ चंडी, तारणी मंदिर, घटगांव की पवित्र मिट्टी को आज श्रीराम मंदिर निमार्ण हेतु अयोध्या भेजा गया. बताया जाता है कि पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर की भूमि पूजन होनी है, जिसमें पूरे देश के पवित्र तीर्थों स्थलों से पवित्र जल तथा पवित्र मन्दिरों की मिट्टी  अयोध्या भेजी जा रही है. विश्व हिन्दू परिषद की तरफ से ओडिशा के सभी तीर्थ स्थलों से पवित्र मिट्टी तथा पवित्र जल अयोध्या भेजा जा रहा है. यह जानकारी विहिप के प्रांत संघमंत्री आनंद पांडेय ने मीडिया को दी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …