Home / Odisha / भाजपा, युवा शाखा के सक्रिय सदस्य की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

भाजपा, युवा शाखा के सक्रिय सदस्य की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

बौध. बौध जिले के कंटामाला थानांतर्गत सियालझौली गाँव में भाजपा युवा शाखा के सक्रिय सदस्य की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में होने से तनाव व्याप्त है. आज सुबह उसका शव अंबागांव इलाके से बरामद हुआ है. उसकी पहचान लोकनाथ प्रधान के रूप में बतायी गयी है. वह भाजपा युवा शाखा का सक्रिय सदस्य था. परिवार ने आरोप लगाया है कि कल एक फोन आया था. इसके बाद वह बाहर गया, लेकिन लौट कर नहीं आया. आज सुबह स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी. शरीर पर चोट के निशान हैं. अनुमान है कि प्रधान की तेजधार हथियारों से हमला कर मारा गया है. पुरानी दुश्मनी हत्या का कारण हो सकती है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …