Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और पांच की मौत, एक अन्य वजहों से मरा

ओडिशा में कोरोना से और पांच की मौत, एक अन्य वजहों से मरा

  • कोरोना से मरने वालों की संख्या 108 हुई

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में राज्य में पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में तीन गंजाम जिले के हैं, जबकि गजपति व कंधमाल जिले से 1-1 हैं. मृतकों में एक महिला भी शामिल हैं. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गजपति जिले के 72 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. वह डाइबिटिज व हाइपर टेंशन का मरीज था. इसी तरह गंजाम जिले के एक 40 साल की महिला कोरोना संक्रमित की मौत हुई है. वह भी डाइबिटिज व हाइपर टेंशन का मरीज थी. गंजाम जिले के एक 61 साल के कोरोना संक्रमित जो डाइबिटिज से पीड़ित था, उनकी भी मौत हो गई है.  गंजाम जिले के ही 60 साल के कोरोना संक्रमित की भी मौत हो गई है. वह भी डाइबिटिज व हाइपर टेंशन से पीड़ित था. कंधमाल जिले के 86 साल के एक कोरोना संक्रमित की भी मौत हो गई है.

इधर, गंजाम जिले में एक 59 वर्षीय कोरोना पाजिटिव पुरुष की मौत, जो हेपेटो रेनल सिंड्रोम से पीड़ित थे, क्रोनिक लिवर की बीमारी के कारण हो गया है.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …