Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से तीन और मौतें, कुल मृत्यु संख्या 86 हुई
covid-19

ओडिशा में कोरोना से तीन और मौतें, कुल मृत्यु संख्या 86 हुई

भुवनेश्वर. बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना के कारण तीन और लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मृत्यु संख्या बढ़कर 86 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तीनों मृतकों में दो गंजाम जिले के तथा एक गजपति जिले के हैं. इसमें दो पुरुष तथा एक महिला है.विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले में 63 साल के कोरोना सक्रमित की मौत हो गई है. इसी तरह इसी जिले के ही 60 साल के एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई. इसके साथ ही गजपति जिले के एक 48 साल के महिला की भी कोरोना के कारण मौत हुई है. वह मोटापे से पीड़ित थी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …