भुवनेश्वर। आज भी गंजाम जिले से सर्वाधिक मामले सामने आये। गंजाम जिले में आज 231 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5098 हो गई है। गंजाम जिला इस सूची में आज भी सबसे उपर है।
स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज तक अनुगूल जिले में 165, बालेश्वर जिले में 645, बरगढ़ जिले में 209, भद्रक जिले में 314 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
बलांगीर जिले में 273 , बौद्ध जिले में 64, कटक जिले में 1146 , देवगढ़ जिले में 66, ढेंकानाल जिले में 112, गजपति जिले में 664 व जगतसिंहपुर जिले में 470 संक्रमित पाये गये हैं।
इसी तरह जाजपुर जिले में 934, झारसुगुड़ा जिले में 207, कलाहांडी जिले में 85, कंधमाल जिले में 206, केन्द्रापड़ा जिले में 333, केन्दुझर जिले में 383 तथा खुर्दा जिले में 1744 मामले सामने आ चुके हैं।
कोरापुट जिले में 211, मालकानगिरि जिले में 264 , मयूरभंज जिले में 433 , नवरंगपुर जिले में 134 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है।
नयागढ़ जिले में 315 नुआपड़ा जिले में 100, पुरी जिले में 392, रायगड़ा जिले में 186 , संबलपुर जिले में 136, सोनपुर जिले में 49 तथा सुंदरगढ़ जिले में 760 मामले सामने आये हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
