Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 494 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 494 नये मामले

  • कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 15,392 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में गुरुवार को 494 नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 15,392 हो गई. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 494 नये मामलों में से 322 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 172 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 23 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले में 246 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह अनुगूल जिले से एक, बालेश्वर जिले से 21,  भद्रक जिले से सात,  बलांगीर जिले से तीन,  बौध जिले से दो, कटक जिले से 38 नये मामले सामने आये हैं.

इसी तरह जगतसिंहपुर जिले से एक, जाजपुर जिले से 15, कलाहांडी जिले से दो, केन्द्रापड़ा जिले से 10 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. केन्दुझर जिले से 10, खुर्दा जिले से 64 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से चार, मालकानगिरि जिले से चार, मयूरभंज जिले से 14, नवरंगपुर जिले से चार, नय़ागढ़ जिले से 16, पुरी जिले से सात कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह रायगड़ा जिले से एक, संबलपुर जिले से चार तथा सुंदरगढ़ जिले से 10 संक्रमित पाये गये हैं.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …