Home / Odisha / बालेश्वर में बीच पर शूटिंग के दौरान बंगाली अभिनेता राहुल बनर्जी की मौत

बालेश्वर में बीच पर शूटिंग के दौरान बंगाली अभिनेता राहुल बनर्जी की मौत

  •    43 वर्षीय अभिनेता समुद्र में फिसलकर गिरे

  •     अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बालेश्वर। प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी (43) की ओडिशा के बालेश्वर जिले में तलसारी बीच पर शूटिंग के दौरान मौत हो गई। रविवार को हुए इस हादसे के बाद बंगाली फिल्म और टीवी जगत शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, अपने आगामी टीवी शो ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग के दौरान राहुल बनर्जी एक सीन फिल्माते समय समुद्र में फिसलकर गिर गए। उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका शव फिलहाल दीघा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रखा गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

उनके अचानक निधन की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। प्रशंसकों और सह-कलाकारों ने इस घटना को “अविश्वसनीय” और “चौंकाने वाला” बताया। राहुल बनर्जी अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा के लिए जाने जाते थे और बंगाली सिनेमा जगत में उनका अपना एक मजबूत स्थान था।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक जताया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल बनर्जी एक प्रतिभाशाली और प्रिय अभिनेता थे, जिनका असमय निधन टॉलीवुड और टीलवुड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राहुल बनर्जी का अचानक जाना बंगाली मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …