-
भुवनेश्वर में होगा सम्मान समारोह, दुनिया के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को मिल चुका है यह पुरस्कार
भुवनेश्वर। ओडिशा के प्रसिद्ध शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थान कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस (कीस) का वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित कीस ह्यूमैनिटेरियन सम्मान नीता अंबानी को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जा रहा है।
भुवनेश्वर में सोमवार को आयोजित होने वाले इस समारोह में श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता
मोहन मुनासिंघे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कीस, जो कि भुवनेश्वर स्थित एक अनूठा संस्थान है, वर्तमान में लगभग 80 हजार आदिवासी बच्चों को शिक्षा और आवास की सुविधा प्रदान करता है। इस संस्था की स्थापना अच्युत सामंत ने की थी, जिसका उद्देश्य वंचित और आदिवासी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।
केआईएसएस ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दुनिया के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को दिया जा चुका है। पिछले वर्षों में यह सम्मान बिल गेट्स, रतन टाटा, मुहम्मद यूनुस और दलाई लामा सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को प्रदान किया गया है।
अब तक इस सम्मान के विजेता 5 महाद्वीपों और 13 देशों से रहे हैं, जिनमें दो नोबेल पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।
कीस द्वारा दिया जाने वाला यह सम्मान वैश्विक स्तर पर मानवता की सेवा और सामाजिक उत्थान के लिए किए गए असाधारण कार्यों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
