Home / Odisha / बालेश्वर में तालाब से अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बालेश्वर में तालाब से अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद

  •     मछली पकड़ते समय बोरे में बंद मिला शव

  •     हत्या की आशंका से सनसनी

बालेश्वर। जिले में एक तालाब से अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला बस्ता क्षेत्र के इंदिरा चौक के निकट सामने आया।

जानकारी के अनुसार, तालाब के मालिक पंचानन दास ने इसे एक स्थानीय मछुआरे को पट्टे पर दिया था। मछली पकड़ने के लिए जब तालाब का पानी निकाला जा रहा था, तभी मछुआरे की नजर पानी में तैर रहे एक बोरे पर पड़ी।

संदेह होने पर जब बोरा खोला गया तो उसके अंदर एक महिला का सड़ा-गला शव मिला। यह दृश्य देख आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही बस्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे सहित शव को बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

मृत्यु के कारणों की होगी वैज्ञानिक जांच

पुलिस ने बताया कि मृत्यु के कारणों का पता लगाने और मृतका की पहचान स्थापित करने के लिए वैज्ञानिक दल की सहायता ली जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में पूछताछ जारी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …