Home / Odisha / ओडिशा को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत मिले 15,685 करोड़ रुपये

ओडिशा को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत मिले 15,685 करोड़ रुपये

  •     मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विधानसभा में जानकारी दी

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विधानसभा में जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2023-24 के दौरान ओडिशा को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत अब तक का सर्वाधिक 15,685.09 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि 2021-22 में राज्य का बजट अनुमान 21,808.96 करोड़ था, जिसके मुकाबले 11,819.86 करोड़ प्राप्त हुए, जबकि 2022-23 में 20,399.49 करोड़ के अनुमान के विरुद्ध 11,741.21 करोड़ मिले। वर्ष 2023-24 में 20,663.32 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 15,685.09 करोड़ प्राप्ति दर्ज की गई।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि 2024-25 में अनुमान 25,564.39 करोड़ था, जिसके मुकाबले 11,384.60 करोड़ मिले, वहीं दिसंबर 2025 तक 2025-26 के लिए 29,101.44 करोड़ के अनुमान के विरुद्ध 6,005.92 करोड़ प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी उन्होंने विधायक रमेश चंद्र बेहरा के प्रश्न के उत्तर में दी, जिसमें 2021-22 से 2025-26 तक विभिन्न योजनाओं के तहत केंद्र से प्राप्त राशि का विवरण मांगा गया था।

वित्त आयोग अनुदान के तहत 2021-22 में 5,357 करोड़ के अनुमान के विरुद्ध 4,556.77 करोड़, 2022-23 में 4,732.17 करोड़ के अनुमान के विरुद्ध 4,220.80 करोड़ तथा 2023-24 में 6,250.84 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 4,867.22 करोड़ प्राप्त हुए। 2024-25 में 7,011.94 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 5,450.06 करोड़ मिले, जबकि दिसंबर 2025 तक 2025-26 में 6,611.27 करोड़ के अनुमान के विरुद्ध 3,373.61 करोड़ प्राप्त हुए।

केंद्र सरकार से अन्य अंतरणों के अंतर्गत 2021-22 में 10,797.36 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 3,533.29 करोड़, 2022-23 में 7,656.98 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2,237.59 करोड़ तथा 2023-24 में 5,834.66 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 459.19 करोड़ प्राप्त हुए। 2024-25 में 5,191.91 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 1,120.85 करोड़ मिले, जबकि दिसंबर 2025 तक 2025-26 में 5,879.03 करोड़ के अनुमान के विरुद्ध 445.21 करोड़ प्राप्त हुए।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …