Home / Odisha / रेंगाली सिंचाई परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

रेंगाली सिंचाई परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित

  •     जल प्रबंधन, भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य की समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर

भुवनेश्वर। जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जाइका) की सहायता से संचालित रेंगाली सिंचाई परियोजना (द्वितीय चरण) की सातवीं ‘परियोजना संचालन समिति’ बैठक विभागीय सम्मेलन कक्ष में कल आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जल संसाधन विभाग की प्रमुख सचिव शुभ शर्मा ने की।

बैठक में 39,416 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तृत परियोजना के अंतर्गत जल प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पानी पंचायतों की क्षमता संवर्धन पर विशेष चर्चा हुई। इसके साथ ही परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए अपनाई गई श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के दस्तावेजीकरण और उसके सामाजिक-आर्थिक प्रभाव के आकलन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

परियोजना कार्यान्वयन में आ रही भूमि अधिग्रहण संबंधी बाधाओं के समाधान तथा निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में विभाग के अभियंता-प्रमुख सागर मोहंती, जाइका के मुख्य अभियंता विज्ञान प्रसाद साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह समीक्षा बैठक परियोजना की प्रगति को गति देने और सिंचाई सुविधाओं के माध्यम से किसानों की आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …