Home / Odisha / कटक से तिरुचिरापल्ली तक चमकेगा ओडिशा का दम
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कटक से तिरुचिरापल्ली तक चमकेगा ओडिशा का दम

  •     राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए ओडिशा की अंडर-11 टीम रवाना

  •     कलिंग स्टेडियम में भव्य विदाई समारोह

भुवनेश्वर। ओडिशा की अंडर-11 बालक एवं बालिका राज्य रोल बॉल टीम 21 से 23 फरवरी 2026 तक तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई। टीम को भुवनेश्वर स्थित कलिंग स्टेडियम में आयोजित एक गरिमामय समारोह में विदाई दी गई।

इस अवसर पर खेल एवं युवा सेवाएं विभाग, ओडिशा सरकार के विशेष कार्याधिकारी आशीष कुमार राउत, ओडिशा रोल बॉल संघ की सचिव सौदामिनी पात्र, प्रशिक्षक सौम्य जयसिंह तथा संघ के पदाधिकारी वाटसन उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

बालिका वर्ग की कमान अमृता के हाथों में बालिका वर्ग में टीम की कप्तान अमृता बराल होंगी, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी सुदिक्षा स्वैन संभालेंगी।

बालिका टीम के खिलाड़ी अमृता बराल (कप्तान), आन्वी सुदीप कुमार, आद्या आराध्या षाड़ंगी, आर्या ऐश्वर्या षाड़ंगी, अनन्या भरतिया, बंशिका स्वाईं, लग्निका महापात्र, प्राण्वी शनाया बेहरा, रेहांशी आचार्य, सुदिक्षा स्वाईं (उपकप्तान), साक्षी पात्र, एम आद्याशा शामिल हैं।

बालक वर्ग में रोनक मल्लिक कप्तान

बालक वर्ग में टीम का नेतृत्व रोनक मल्लिक कप्तान के रूप में करेंगे, जबकि उपकप्तान अर्चित अनुराग दास होंगे। बालक टीम के खिलाड़ी में अर्चित अनुराग दास (उपकप्तान), रोनक मलिक (कप्तान), बिशाल प्रतीक साहू, देवयांश बेहरा, जैतिक गर्ग, हितार्थ मल्लिक, हेत्विक शर्मा, कुशल कुमार, श्रेयांश पटेल, लव्यांश साहू, सितांशु साहू, तेजेश रुद्र प्रधान शामिल हैं।

राज्य की उम्मीदों का भार युवा कंधों पर

राज्य के इन उभरते खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के बल पर ओडिशा की टीम राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगी। पूरे राज्य की निगाहें अब इन नन्हे खिलाड़ियों पर टिकी हैं, जो ओडिशा का गौरव बढ़ाने के संकल्प के साथ राष्ट्रीय मंच पर उतरेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …