-
प्रशासनिक विकेंद्रीकरण को मिलेगी गति – सुरेश पुजारी
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार राज्य में 66 नए उप-मंडलों के गठन के प्रस्तावों पर विचार कर रही है। राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में यह जानकारी दी।
सदन में लिखित उत्तर देते हुए मंत्री ने बताया कि नए सब डिवीजन बनाने के लिए अनेक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और इनकी विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासनिक व्यवहार्यता तथा अन्य संबंधित पहलुओं की समीक्षा के बाद सरकार उपयुक्त निर्णय लेगी।
मंत्री के अनुसार, सबसे अधिक प्रस्ताव बरगढ़, गंजाम और कोरापुट जिलों से प्राप्त हुए हैं। इन मांगों का मुख्य आधार प्रशासनिक दक्षता में सुधार, बेहतर जनसेवा उपलब्ध कराना और विकास कार्यक्रमों के त्वरित क्रियान्वयन की आवश्यकता है।
यह पहल उस समय सामने आई है, जब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नए जिलों के गठन संबंधी सुझाव आमंत्रित किए हैं। इससे पहले विधानसभा में बताया गया था कि 31 नए जिलों के गठन की मांग संबंधी ज्ञापन सरकार को प्राप्त हो चुके हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
