Home / Odisha / राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान

  •    ओडिशा की चार सीटें भी खाली, चुनाव कार्यक्रम घोषित

भुवनेश्वर। राज्यसभा की 37 रिक्त होने वाली सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव कराए जाएंगे। इनमें ओडिशा की चार सीटें भी शामिल हैं, जिनका कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। भारतीय चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 16 मार्च को चुनाव कराए जाएंगे।

ओडिशा के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की सीटें भी रिक्त हो रही हैं।

ओडिशा से राज्यसभा के चार सदस्यों, ममता मोहंता, मुजिबुल्ला खान, सुजीत कुमार और निरंजन बिशी का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त होने जा रहा है। इन रिक्तियों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

चुनाव अधिसूचना 26 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च होगी। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी। 9 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

आवश्यक होने पर 16 मार्च को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन सायं 5 बजे से शुरू की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी।

विशेष लेखनी से ही होगा मतदान

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि वोटर्स को बैलेट पेपर पर अपनी पसंद मार्क करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दिए गए पहले से तय स्पेसिफिकेशन वाले इंटीग्रेटेड बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल करना होगा। किसी और पेन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी।

निष्पक्ष चुनाव के लिए कड़े प्रबंध

निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने की बात कही है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …