Home / Odisha / मेडीविजन से जुड़े छात्रों ने शुरू की चीनी सामग्री का बहिष्कार अभियान

मेडीविजन से जुड़े छात्रों ने शुरू की चीनी सामग्री का बहिष्कार अभियान

भुवनेश्वर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े मेडिकल कालेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का संगठन मेडी विजन ने चीनी सामग्री का बहिष्कार अभियान शुरू किया है. कटक स्थित एससीबी मेडिकल कालेज में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राएं इस अभियान में शामिल हुए. मेडी विजन से जुड़े मेडिकल छात्र-छात्राओं ने बताया कि चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस जहां पूरे विश्व में तेजी से फैल रहा है, वहीं चीन की सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा पर खड़ी है. चीनी वायरस कोरोना की रोकथाम के लिए डाक्टर दिन रात मेहनत कर रहे हैं. ऐसे में हमारी यह जिम्मेदारी है की चीन के सामग्री को बहिष्कार करने के लिए अभियान चलायें. इस दौरान इन छात्र–छात्राओं ने अपने साथियों को इस अभियान से जोड़ने के लिए जागरुक करने के साथ-साथ आनलाइन के जरिये अभियान शुरु किया. इस अभियान में कटक मेडीविजन के संयोजक दीपक कुमार सामल, सह संयोजक यशोदा जीवन सेनापति, असितकांत नायक, दीपक मलिक, रजत भोई, स्निग्धा दास, मौसुमी सामल, अंकिता प्रियदर्शनी व अन्य सदस्य शामिल थे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …