Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ देखा प्रधानमंत्री का ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ देखा प्रधानमंत्री का ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम

  • दबाव नहींधैर्य के साथ पढ़ाई करेंज्ञान का मार्ग ही सफलता का सही रास्ता: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

भुवनेश्वर,  परीक्षा के मौसम के दौरान विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा’ ने देशभर के छात्रों को सकारात्मक दिशा दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के यूनिट-1 स्थित सरकारी उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ मिलकर परीक्षा पे चर्चा–2026’ का सजीव प्रसारण देखा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्रों से संवाद करते हुए परीक्षा की तैयारी और पढ़ाई के दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दबाव में नहींबल्कि धैर्य के साथ पढ़ाई करने से ही बेहतर परिणाम मिलते हैं। आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है और यह सत्यनिष्ठा व निरंतर प्रयास से विकसित होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई के लिए किसी विशेष आरामदायक वातावरण की आवश्यकता नहीं होती। यदि सीखने की सच्ची इच्छा और सकारात्मक मानसिकता होतो हर वातावरण अनुकूल बन जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्षसफलता और जीवन कौशल से सीख लेने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए और भविष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना जरूरी है।

अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को उनकी क्षमतायोग्यता और रुचि के अनुसार प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। बच्चों का चारित्रिक विकासअनुशासन और नैतिक मूल्य पारिवारिक वातावरण में ही विकसित होते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बचपन से ही नैतिक शिक्षा देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि परीक्षा परिणाम को जीवन की सफलता का एकमात्र पैमाना नहीं मानना चाहिए। ज्ञान अर्जन का मार्ग ही वास्तविक और स्थायी सफलता की ओर ले जाता है। अधिक अंक पाने को ही सफलता समझने की धारणा गलत है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि परीक्षाओं को तनाव के साथ नहींबल्कि मुस्कान और आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करें।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को आगामी वार्षिक परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें अपने परिश्रम का उचित फल अवश्य मिलेगा और उनका आशीर्वाद सदैव छात्रों के साथ है।

इस अवसर पर विद्यालय एवं जनशिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंडओसेपा परियोजना निदेशक अनन्या दासविभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थीअभिभावक और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …