Home / Odisha / कनेक्टिंग युथ विथ युनियन बजट पर चर्चा का आयोजन
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कनेक्टिंग युथ विथ युनियन बजट पर चर्चा का आयोजन

  • बजट 2026 युगांतकारी और युवा-केंद्रित: अभिलाष पडा

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री मती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को युगांतकारी और युवा-केंद्रित बताते हुए भाजपा राज्य युवा मोर्चा अध्यक्ष  अभिलाष पडा ने कहा कि यह बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं, वेतनभोगी वर्ग, मध्यम वर्ग, व्यापार, एमएसएमई, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा और रक्षा सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करता है।
गुरुवार को भुवनेश्वर स्थित नीस  में छात्रों के साथ आयोजित कनेक्टिंग युथ विथ युनियन बजट विषय पर एक परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  पडा ने कहा कि यह बजट देश के हर कोने में विकास की नई उम्मीद जगाने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस बजट में कई दूरगामी और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बजट में आयुर्वेद से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तक को विशेष महत्व दिया गया है। पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की आर्थिक प्रगति लगातार मजबूत बनी हुई है। यह बजट युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम एक प्रभावी रोडमैप है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को राज्यवासियों की ओर से धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्य सचिव  जगदीश महांति ने कहा कि बजट में आधारभूत संरचना के लिए 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है, वहीं सामाजिक क्षेत्र में भी व्यय में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि एक भी पुरानी योजना को बंद नहीं किया गया है और पिछले 12 वर्षों में सरकार के अहम फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था स्थिर विकास और नियंत्रित महंगाई के साथ आगे बढ़ी है।
उन्होंने बताया कि रोजगार सृजन, उत्पादकता वृद्धि और आर्थिक विकास को गति देने के लिए व्यापक आर्थिक सुधार किए गए हैं। बजट में कई वस्तुओं को सस्ता किया गया है तथा आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिससे आम जनता को राहत मिली है।
महांति ने कहा कि राष्ट्रीय जलमार्ग योजना के तहत अगले पांच वर्षों में 20 नए जलमार्ग विकसित किए जाएंगे, जिनकी शुरुआत ओडिशा से होगी। तालचेर-अंगुल और कलिंगनगर को पारादीप बंदरगाह से जोड़ने वाला राष्ट्रीय जलमार्ग ओडिशा में औद्योगिकीकरण को नई दिशा देगा। इसके साथ ही राज्य में रेयर मिनरल कॉरिडोर और पूर्वी भारत में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की स्थापना से उत्पादन, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर संस्थान  के डिप्टी डायरेक्टर दुष्यंत पटनायक, ट्रस्टी मेंबर साईं संबित नायक, राज्य युवा मोर्चा संयोजक दीपक बेहरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …