Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 595 नये मामले
covid-19

ओडिशा में कोरोना के 595 नये मामले

  •  कुल मामले 13121 हुए

भुवनेश्वर. ओडिशा में आज 595 नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 13121 हो गई. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 595 नये मामलों में से 394 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 201 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 21 जिलों से हैं.
सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले में 230 नये मामले सामने आये हैं.
इसी तरह बालेश्वर जिले से 11, बरगढ़ जिले से तीन, भद्रक जिले 11, बलांगीर जिले से एक, कटक जिले से 11 नये मामले सामने आये हैं.
इसी तरह गजपति जिले से 20, जगतसिंहपुर जिले से पांच, जाजपुर जिले से 97, कलाहांडी जिले से चार, केन्द्रापड़ा जिले से दो नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. केन्दुझर जिले से तीन, खुर्दा जिले से 76 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 44, मालकानगिरि जिले से 36, मयूरभंज जिले से 14, नयागढ़ जिले से पांच व पुरी जिले से 10 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. संबलपुर जिले से दो तथा सुंदरगढ़ जिले से आठ संक्रमित पाये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …