Home / Odisha / ओडिशा में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे : राज्य निर्वाचन आयुक्त
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे : राज्य निर्वाचन आयुक्त

  •     तैयारियां शुरू, उपचुनाव पर फिलहाल कोई फैसला नहीं

भुवनेश्वर। ओडिशा में आगामी पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुसूदन पाढ़ी ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा पंचायतों का पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा होने के बाद ही चुनाव संपन्न होंगे।

आयुक्त ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम पर अंतिम निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा, लेकिन इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। पिछले दस दिनों के दौरान जिला कलेक्टरों के साथ बैठकें की गई हैं और उपमंडल स्तर पर काम प्रारंभ हो चुका है। मतदान केंद्रों की तैयारी, मतपेटियों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत चुनाव में अब सीमित समय शेष रहने के कारण किसी भी प्रकार के उपचुनाव कराने पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

चुनाव पहले कराने के बयान पर बढ़ी चर्चा

वहीं दूसरी ओर, ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने शनिवार को दावा किया कि राज्य सरकार पंचायत चुनाव दो से तीन महीने पहले कराने पर विचार कर रही है, ताकि इसे राष्ट्रीय जनगणना प्रक्रिया से जोड़ा जा सके। सरपंचों, समिति सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में सामल ने कहा कि समय से पहले चुनाव होने से जनगणना कार्य में सहूलियत हो सकती है।

अलग-अलग बयानों के बीच तैयारियां राज्यभर में जारी

राज्य निर्वाचन आयुक्त और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलग-अलग बयानों के बीच प्रशासनिक तैयारियां राज्यभर में जारी हैं, जिससे पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …