Home / Odisha / पुरी श्रीमंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पुरी श्रीमंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

  •     हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन

पुरी। रविवार को पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए ओडिशा सहित पड़ोसी राज्यों से हजारों भक्त पहुंचे, जिससे मंदिर परिसर और आसपास का इलाका पूरी तरह आस्था और भक्ति के रंग में डूब गया।

सुबह के शुरुआती पहर से ही बड़दांड पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। कई भक्तों को दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद भक्तों के धैर्य और श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिखी। चारों ओर भजन-कीर्तन, जय जगन्नाथ के जयकारे और प्रार्थनाओं से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धालुओं ने साझा किए भावनात्मक अनुभव

दर्शन के लिए बिहार से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि उनका परिवार कई वर्षों से पुरी आने की योजना बना रहा था। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद हम पुरी के अन्य पवित्र स्थलों के भी दर्शन करेंगे।

वहीं, अपने छोटे बेटे के साथ आए एक अन्य श्रद्धालु ने भगवान पर गहरी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भगवान जगन्नाथ हर भक्त की सुनते हैं। मैं अपने बेटे की बोलने की समस्या के समाधान की कामना लेकर यहां आया हूं।

लंबा इंतजार भी नहीं डिगा सका विश्वास

एक अन्य भक्त ने कहा कि भले ही सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा इंतजार करना पड़े, लेकिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन का संकल्प अडिग है। ऐसे कई श्रद्धालुओं ने लंबी प्रतीक्षा के बावजूद धैर्य बनाए रखा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रविवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में खासा इजाफा हुआ। पास के जिलों और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त पुरी पहुंचे। स्थिति को संभालने के लिए मंदिर प्रशासन और पुलिस की ओर से पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई, ताकि दर्शन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे।

भीड़ के बावजूद शांति और अनुशासन

भारी भीड़ और लंबे इंतजार के बावजूद श्रद्धालु शांत और सहयोगी नजर आए। पूरे माहौल में सामूहिक श्रद्धा, अनुशासन और विश्वास की झलक दिखाई दी, जिसने एक बार फिर श्रीजगन्नाथ धाम को भारत के सबसे पवित्र और आस्था से जुड़े तीर्थस्थलों में स्थापित किया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …