बारिपदा। ओडिशा के मयूरभंज जिले में वार्षिक पक्षी गणना अभियान की शुरुआत हो चुकी है। हर वर्ष आयोजित होने वाली यह गणना, पक्षियों की आबादी की निगरानी और क्षेत्र की पारिस्थितिक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से की जाती है।
इस वर्ष यह अभ्यास शिमिलिपाल अभयारण्य के भीतर और उसके आसपास के क्षेत्रों, बारिपदा, करंजिया और रायरंगपुर में स्थित 100 से अधिक जलाशयों में किया जा रहा है। कुल सात वन प्रभागों के 46 स्थलों पर गणना की जा रही है।
अभियान के लिए लगभग 75 वन कर्मियों को तैनात किया गया है, जो सुबह 6 बजे से विभिन्न स्थलों पर पक्षियों की गणना कर रहे हैं।
डीसीएफ गोविंद चंद्र विश्वाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गणना आज सुबह से शुरू हो गई है। हमारी टीमें बेतनोटी, उदला, देउली और बांगरीपोसी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में तैनात हैं। शॉवेलर के अलावा गैडवाल और अन्य प्रवासी पक्षियों की भी पहचान हुई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
