Home / Odisha / ओडिशा में कड़ाके की ठंड जारी, अनुगूल में शीतलहर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में कड़ाके की ठंड जारी, अनुगूल में शीतलहर

  •     जी उदयगिरि रहा सबसे अधिक ठंड

  •     राज्य के 11 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे, जनजीवन प्रभावित

भुवनेश्वर। ओडिशा में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के 11 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जिससे ठंड और अधिक तीव्र हो गई है।

मैदानी इलाकों में राउरकेला सबसे ठंडा

मैदानी क्षेत्रों में राउरकेला में सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पहाड़ी इलाकों में जी उदयगिरि सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके विपरीत, पारलाखेमुंडी में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भुवनेश्वर और कटक में भी बढ़ी ठंड

राजधानी भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटक में दिन का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर साफ नजर आया।

भवानीपाटना में छाया कोहरा

अनुगूल जिले के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रही, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई। वहीं, भवानीपाटना में हल्का कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता घटकर 500 से 1,000 मीटर के बीच रह गई। राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

सामान्य से नीचे तापमान, सतर्क रहने की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …