
पुरी. विश्व विख्यात बालुका कलाकार मानस साहू ने 81 वर्ष की उम्र में वयोवृद्ध अभिनेता जगदीप के निधन पर अपनी कला के जरिये शोक व्यक्त किया है. जगदीप ने फिल्म शोले और अन्य हास्य भूमिकाओं के कारण सूरमा भोपाली के रूप में जाने जाते हैं. अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए अपने सैंड एनीमेशन के माध्यम से संदेश दिया कि आप हमारे दिल में बने रहेंगे.
सैंड कलाकार मानस साहू लोकप्रिय रियलिटी शो भारत के कलर्स टीवी के टैलेंट खोज-2 के फाइनलिस्ट हैं. उन्होंने दुनियाभर में लगभग 16 अंतर्राष्ट्रीय रेत मूर्तिकला प्रतियोगिताओं और समारोहों में भाग लिया है और देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
