Home / Odisha / राज्य के तीन सौ से अधिक कैंपस में विद्यार्थी परिषद ने मनाया अपना स्थापना दिवस

राज्य के तीन सौ से अधिक कैंपस में विद्यार्थी परिषद ने मनाया अपना स्थापना दिवस

भुवनेश्वर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने स्थापना दिवस को राज्य के तीन सौ से अधिक कैंपसों में मनाया. कोरोना के कारण कैंपसों में गतिविधियां स्वाभविक न होने के कारण विभिन्न महाविद्यालय, विश्वविद्यालय व केद्रीय विश्वविद्यालयों में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिये कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 20 हजार से अधिक छात्र सहभागी हुए. विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री शशिकांत मिश्र ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कैंपसों में कार्यक्रमों में राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका तथा विद्यार्थी परिषद के अभी तक की यात्रा के बारे में चर्चा की गई.

उन्होंने कहा कि युवा व छात्रों के बीच राष्ट्र प्रेम व राष्ट्र की गौरवशाली परंपरा की पुनः स्थापना के लिए कुछ अध्यापक व छात्रों के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना की गई थी. विद्यार्थी परिषद के अनेक राष्ट्रीय व प्रदेशस्तरीय अधिकारियों ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिये इन कैंपसों के छात्रों को संबोधित किया. सुबह 8 बजे भुवनेश्वर कार्यालय में परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोविंद नायक, प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष पंडा व महानगर अध्यक्ष प्रो संजय महांति की उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ साथ वंदे मातरम का गायन किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …