Home / Odisha / ओडिशा में 303 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ
covid-19

ओडिशा में 303 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ

भुवनेश्वर. राज्य में बुधवार को 303 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 7006 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले से 120 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गये हैं. जाजपुर जिले से 46, खुर्दा जिले से 28, कटक जिले से 21, केन्दुझर जिले से 16 तथा नयागढ़ जिले से 14 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. इसी तरह नवरंगपुर जिले से नौ, पुरी जिले से सात, बरगढ़ जिले से छह, ढेकानाल, झारसुगुड़ा व मयूरभंज जिले से पांच-पांच, अनुगूल व नुआपड़ा जिले से चार-चार, बालेश्वर, केन्द्रापड़ा, संबलपुर से तीन-तीन तथा बलांगीर, जगतसिंहपुर, कोरापुट तथा मालकानगिरि से एक-एक संक्रमित स्वस्थ हुए हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …