-
यात्रियों की बेहद कम मांग
भुवनेश्वर. अपने घर से दूर फंसे हुए लोगों और अत्यावश्यक कारणों से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व तट रेलवे ने आठ से 30 जून तक राज्य के भीतर विशेष ट्रेनों का परिचालन किया. इन ट्रेनों की सेवा बाद में 31 जुलाई, 2020 तक बढ़ा दी गयी.
कोरोना के कारण राज्य में बढ़ते हुए संक्रमण एवं यात्रियों की मांग का विश्लेषण करने पर पाया गया कि इनमें से तीन ट्रेनों के लिए यात्रियों की मांग बेहद कम है. इसको ध्यान में रखते हुए तीन ट्रेनें, जिनमें भुवनेश्वर-भद्रक-भुवनेश्वर, भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर-भुवनेश्वर एवं संबलपुर-खुर्दा रोड-संबलपुर विशेष ट्रेन शामिल हैं, की सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया है. इसके अनुसार, 08303/08304 संबलपुर-खुर्दा रोड-संबलपुर त्रि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन की सेवा 10 जुलाई से दोनों ही दिशाओं से रद्द रहेगी. 08492/08491 भुवनेश्वर-भद्रक-भुवनेश्वर त्रि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन की सेवा भुवनेश्वर से 13 जुलाई, 2020 एवं भद्रक से 14 जुलाई, 2020 से समाप्त हो जायेगी. 08437/08438 भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर-भुवनेश्वर त्रि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन की सेवा भुवनेश्वर से 13 जुलाई, 2020 एवं ब्रह्मपुर से 14 जुलाई, 2020 से समाप्त हो जायेगी.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
