भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया पर लिखे अपने संदेश में कहा कि आडवाणी का जीवन राष्ट्रप्रेम, सिद्धांतनिष्ठा और जनसेवा का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि एक कुशल संगठन निर्माता के रूप में आडवाणी जी का योगदान भारतीय राजनीति और भाजपा के विकास में सदैव मार्गदर्शक रहेगा।
माझी ने आगे लिखा, “महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी से आपकी उत्तम सेहत, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
