Home / Odisha / गत 24 घंटों में ओडिशा में 5546  नमूनों की परीक्षण

गत 24 घंटों में ओडिशा में 5546  नमूनों की परीक्षण

  • गंजाम जिले से सर्वाधिक मामले सामने आये

भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 5546 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अब तक राज्य में 302780 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. आज गंजाम जिले से सर्वाधिक मामले सामने आये हैं. गंजाम जिले में आज 273  नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2611 हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में आज भी सबसे ऊपर है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में अब तक 1029,  कटक जिले में 855 मामले हैं. इसी तरह जाजपुर जिले में 639, गजपति जिले में 518 मामले सामने आ चुके हैं. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 440 , सुंदरगढ़ जिले में 393, जगतसिंहपुर जिले में 357, पुरी जिले में 306 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. केन्द्रापड़ा जिले में 277,  भद्रक जिले में 274 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. मयूरभंज जिले में 281  तथा कंधमाल जिले में 190 कोरोना के मामले पाये गये हैं.  बलांगीर जिले में 227, नयागढ़ जिले में 193, केन्दुझर जिले में 191 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई. झारसुगुड़ा जिले में 129, बरगढ़ जिले में 166,  रायगड़ा जिले में 138, मालकानगिरि जिले में 112, नुआपड़ा जिले में 82 , ढेंकानाल जिले में 86, कलाहांडी जिले के 79 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. अनुगूल जिले में 107 संक्रमितों की पहचान हुई है. संबलपुर जिले में 104, देवगढ़ जिले में 62, बौद्ध जिले में 45 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. कोरापुट जिले में 67, नवरंगपुर जिले से 86 , सोनपुर जिले में 39 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …