Home / Odisha / पीतावास पंडा हत्याकांड का कुख्यात शूटर कुरुपति भुइंया गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पीतावास पंडा हत्याकांड का कुख्यात शूटर कुरुपति भुइंया गिरफ्तार

  •     50 लाख की सुपारी कनेक्शन का खुलासा

  •     ब्रह्मपुर पुलिस को बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड उमा बिसोई पहले ही गिरफ्तार

ब्रह्मपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा नेता पीतावास पंडा की हत्या मामले में ब्रह्मपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कुख्यात शूटर कुरुपति भुइंया को गिरफ्तार किया है, जो इस सनसनीखेज हत्या में मुख्य शूटर बताया जा रहा है। विशेष पुलिस दल ने कई सप्ताह की गहन निगरानी और जांच के बाद उसे एक गुप्त अभियान के तहत पकड़ा।

सूत्रों के अनुसार, कुरुपति भुइंया पेशेवर अपराधी है और उस पर कई सुपारी किलिंग के आरोप पहले से हैं। जांच में सामने आया है कि पीतावास पंडा की हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी, जिसकी तैयारी कई महीनों पहले शुरू की गई थी। भुइंया को 50 लाख के सौदे के तहत सुपारी किलर के रूप में नियुक्त किया गया था।

गुप्त अभियान में हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने कुरुपति को एक गुप्त अभियान में गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। उससे पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि हत्या की साजिश किसने रची, किसने फंडिंग की और आदेश किसने दिए।

साजिशकर्ता उमा बिसोई पहले से हिरासत में

पुलिस ने इस मामले में पहले ही मुख्य साजिशकर्ता उमा बिसोई को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि उसने शूटरों से संपर्क साधने, फंड की व्यवस्था करने और पूरी योजना को अंजाम तक पहुंचाने में केंद्रीय भूमिका निभाई थी।

पूर्व बीजद विधायक समेत कई लोग पहले ही गिरफ्तार

इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस पहले ही पूर्व बीजद विधायक विक्रम पंडा सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा सुनील होता और सुदर्शन जेना को भी गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने शूटरों को पनाह देने और भागने में मदद की थी।

पुलिस का कहना है कि कुरुपति भुइंया से पूछताछ के बाद हत्या की पूरी साजिश की कड़ी जुड़ने की उम्मीद है। यह गिरफ्तारी इस हत्याकांड के पीछे के पूरे नेटवर्क को उजागर करने में अहम साबित हो सकती है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …