गंजाम जिले में आज 166 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2348 हो गई
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 4827 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अब तक राज्य में 292407 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. आज गंजाम जिले से सर्वाधिक मामले सामने आये हैं. गंजाम जिले में आज 166 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2348 हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में आज भी सबसे ऊपर है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में अब तक 992, कटक जिले में 826 मामले हैं.
इसी तरह जाजपुर जिले में 623, गजपति जिले में 462 मामले सामने आ चुके हैं. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 412, सुंदरगढ़ जिले में 342. जगतसिंहपुर जिले में 340, पुरी जिले में 302 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. केन्द्रापड़ा जिले में 274, भद्रक जिले में 273 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. मयूरभंज जिले में 267 तथा कंधमाल जिले में 190 कोरोना के मामले पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 222, नयागढ़ जिले में 192, केन्दुझर जिले में 184 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है.
झारसुगुड़ा जिले में 128, बरगढ़ जिले में 166, रायगड़ा जिले में 128, मालकानगिरि जिले में 112, नुआपड़ा जिले में 82, ढेंकानाल जिले में 85, कलाहांडी जिले के 79 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. अनुगूल जिले में 107 संक्रमितों की पहचान हुई है. संबलपुर जिले में 98, देवगढ़ जिले में 62, बौद्ध जिले में 45 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. कोरापुट जिले में 67 नवरंगपुर जिले से 79, सोनपुर जिले में 39 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
