Home / Odisha / कटक में कोरोना संक्रमितों ने मचाया बवाल

कटक में कोरोना संक्रमितों ने मचाया बवाल

  •  कोविद अस्पताल ले जाने का किया विरोध

  •  वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

  •  आचार्य हरिहर रिसर्च कैंसर सेंटर में 10 दिन में 111 हुए संक्रमित

 

कटक. कटक स्थित आचार्य हरिहर रिसर्च कैंसर सेंटर में पाजिटिव पाये गये 38 लोगों ने कल जमकर बवाल किया. वह कोविद अस्पताल रेफर किये जाने का विरोध कर रहे थे. इनके विरोध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कल रात से ही वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा रहा है कि इनको कोविद अस्पताल में ले जाने के लिए एक बस खड़ी है. इसमें से एक-एक कर मरीज बार निकल आते हैं और शोरगुल करने लगते हैं. वे धमकी देने लगते हैं कि वे वार्ड में लोगों को छूने लगेंगे. इससे भय के कारण बस चालक भी फरार हो गये. कोरोना पाजिटिव लोगों का आरोप है कि अस्पताल के कुप्रबंधन के कारण वे कोरोना से संक्रमित हुए हैं. यह विरोध कुछ घंटे तक चला. इसकी सूचना पाते ही पुलिस और अस्पताल प्रबंधन उनको मनाने में जुटा. काफी मशक्कत के बाद ये कोरोना पाजिटिव मरीज कोविद अस्पताल जाने के लिए तैयार हुए.
उल्लेखनीय है कि इस अस्पताल में शनिवार को 38 कोरोना पाजिटिव मरीज पाये गये. बीते 10 दिनों के दौरान इस अस्पताल से कुल 111 मरीज कोरोना के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इससे इन मरीजों में गुस्सा था.
उल्लेखनीय है कि इस अस्पताल में 24 जून को कोरोना का पहला मरीज सामने आया था. यह मरीज गंजाम से इलाज कराने के अस्पताल में आया था और 19 जून को इसकी कोरोना की जांच की गयी. बाद में इसकी रिपोर्ट पाजिटिव पायी गयी. इसके बाद दो नर्स को पाजिटिव पाया गया. 29 जुलाई को चार रोगी, एक अटेंडेंट और एक अहार केंद्र का कर्चमारी पाजिटिव पाया गया. दो नर्सों के पाजिटिव पाये जाने के बाद छह मामले आये. गुरुवार को 18 कैंसर रोगी, 36 अटैंडेंट तथा एक नर्स पाजिटिव पाये गये. इसके बाद शनिवार को 36 पाजिटिव पाये गये.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …