-
मौतों की संख्या बढ़कर 36 हुई
भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में राज्य में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. चिकित्साधीन स्थिति में इन दोनों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना के कारण मौत होने वाले दोनों पुरुष हैं. एक मृतक सुंदरगढ़ जिले का है, जबकि दूसरा गजपति जिले के है. सुंदरगढ़ व गजपति जिले में कोरोना से यह प्रथम मौतें हैं. सुंदरगढ़ में 64 साल का मृतक डाइबिटिज से भी पीड़ित था. इसी तरह गजपति जिले के मृतक की आयु 49 साल थी. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण हुए मौतों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है.
अन्य कारणों से मृतकों की संख्या 10 हुई
राज्य में कोरोना पाजिटिव मरीजों की अन्य कारणों से होने वाले मौत की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है. एक मरीज की मौत बारेश्वर में हुई है. बालेश्वर में अन्य कारणों से मरने वालों की संख्या दो हो चुकी है.
गत 24 घंटों में राज्य में 5317 नमूनों की परीक्षण
राज्य में गत 24 घंटों में 5317 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अब तक राज्य में 292407 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
