Home / Odisha / खुर्दा में कोरोना मरीजों की संख्या हजार के पास, कटक में 715 मामले

खुर्दा में कोरोना मरीजों की संख्या हजार के पास, कटक में 715 मामले

  • गंजाम में नहीं थम रही संक्रमितों की संख्या

  • पाजिटिव मरीजों की कुल संख्या2066  हुई

भुवनेश्वर. आज गंजाम  जिले से सर्वाधिक मामले सामने आये हैं. गंजाम जिले में आज 216 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2066  हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में आज भी सबसे ऊपर है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में अब तक 944, कटक जिले में 715   मामले हैं. इसी तरह जाजपुर जिले में 541, गजपति जिले में 449 मामले सामने आ चुके हैं. बालेश्वर जिले में 390, जगतसिंहपुर जिले में 317, पुरी जिले में 291  कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, केन्द्रापड़ा जिले में 264, सुंदरगढ़ जिले में 256, भद्रक जिले में 245 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.  मयूरभंज जिले में 253  तथा कंधमाल जिले में 186 कोरोना के मामले पाये गये हैं.  बलांगीर जिले में 213, नयागढ़ जिले में 164, केन्दुझर जिले में 157 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुड़ा जिले में  128, बरगढ़ जिले में 133,  राय़गड़ा जिले में 115, मालकानगिरि जिले में 111, नुआपड़ा जिले में 82 , ढेंकानाल जिले में 84, कलाहांडी जिले के 76 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. अनुगूल जिले में 95 संक्रमितों की पहचान हुई है. देवगढ़ जिले में 62, संबलपुर जिले में 70 , बौध जिले में 45 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. कोरापुट जिले में 57  नवरंगपुर जिले से 53, सोनपुर जिले में 39 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …