Home / Odisha / सुभद्रा योजना में कोई भी पात्र महिला नहीं रहेगी वंचित – प्रभाती परिडा

सुभद्रा योजना में कोई भी पात्र महिला नहीं रहेगी वंचित – प्रभाती परिडा

  •     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

  •     कहा-जिन महिलाओं को अब तक राशि नहीं मिल पाई है, उन्हें भी सहायता दी जाएगी

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सुभद्रा योजना की पात्र कोई भी महिला अब लाभ से वंचित नहीं रहेगी। उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने बुधवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद कहा कि जिन महिलाओं को अब तक राशि नहीं मिल पाई है, उन्हें भी सहायता दी जाएगी।

पिछले दिनों बड़ी संख्या में शिकायतें आई थीं कि कई पात्र महिलाएं योजना से बाहर रह गईं। इसकी वजह राशन कार्ड न होना, केवाईसी अपडेट न करना या अन्य दस्तावेजी खामियां बताई गईं। सरकार ने तय किया है कि ऐसी सभी पात्र महिलाओं को लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।

कोई भी पात्र महिला चिंता न करे

उपमुख्यमंत्री परिडा ने कहा कि कोई भी पात्र महिला चिंता न करे। अगर वह योजना के दायरे में आती है तो निश्चित रूप से उसे लाभ मिलेगा।

2.85 लाख महिलाओं की फील्ड वेरिफिकेशन होगी

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लगभग 2.85 लाख महिलाओं की फील्ड वेरिफिकेशन की जाएगी, जिन्हें अभी तक योजना की तीनों किस्तें नहीं मिल पाई हैं। इसके अलावा, जिन लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके संबंध में अब केवल स्वास्थ्य विभाग द्वारा सत्यापित डेटा को ही आधार माना जाएगा। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग से मिली जानकारी को अब आगे नहीं लिया जाएगा।

क्रियान्वयन में आई खामियों की गहन समीक्षा

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस समीक्षा बैठक में योजना के क्रियान्वयन में आई खामियों की गहन समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री ने साफ किया कि सरकार की मंशा स्पष्ट है कि सुभद्रा योजना की पात्र कोई भी महिला अब वंचित नहीं रहेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …