Home / Odisha / सुभद्रा योजना से बाहर हुए लाभार्थियों की सूची होगी समीक्षा : उपमुख्यमंत्री

सुभद्रा योजना से बाहर हुए लाभार्थियों की सूची होगी समीक्षा : उपमुख्यमंत्री

  •     तीन विभागों से स्पष्टीकरण की गई है तलब

  •     उच्चस्तरीय बैठक में होगी समीक्षा

भुवनेश्वर। ओडिशा की उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रभाती परिडा ने मंगलवार को घोषणा की कि सुभद्रा योजना से बाहर हुए लाभार्थियों की सूची की समीक्षा की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है।

पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शुरू से ही हमारी स्पष्ट नीति रही है कि सुभद्रा योजना के मूल लाभार्थियों को बाहर नहीं किया जाएगा। सत्यापित रिपोर्ट मिलने के बाद जिन्हें गलती से बाहर किया गया है, उन्हें संशोधित प्रक्रिया के तहत शामिल किया जाएगा। इसके लिए तीन विभागों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर कल की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक के बाद परिणाम मीडिया को साझा किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस संबंध में वाणिज्य एवं परिवहन विभाग से चारपहिया वाहन रखने वाली महिलाओं का ब्यौरा, स्वास्थ्य विभाग से दिवंगत लाभार्थियों की सूची और खाद्य आपूर्ति विभाग से धान बेच चुकी महिला भूमिधारकों का विवरण मांगा है।

इन रिपोर्टों के आधार पर पात्रता की समीक्षा की जाएगी और अंतिम लाभार्थी सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …